फालुन गोंग (फालुन दाफा) का परिचय

फालुन गोंग, जिसे फालुन दाफा के नाम से भी जाना जाता है, एक आध्यात्मिक अभ्यास है जिसे लाखों लोगों ने अपने जीवन का भाग बनाया है।
फालुन गोंग की शुरुआत चीन में श्री ली होंगज़ी द्वारा की गई थी जो इस अभ्यास के गुरु या मास्टर हैं। फालुन दाफा का अभ्यास अब 100 से अधिक देशों में किया जा रहा है, और श्री ली की शिक्षाओं का 50 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।
यह बुद्ध विचारधारा पर आधारित है और इसके दो मुख्य भाग हैं : शिक्षाओं के अध्ययन द्वारा आत्म-सुधार, और सौम्य व्यायाम और ध्यान अभ्यास।
फालुन गोंग अनुशासित अभ्यास के माध्यम से आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रदान करता है। इसकी शिक्षाएँ सीखने वालों को अनुचित मोहभावों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं और जीवन को ब्रह्मांड के निहित गुणों : सत्य , करुणा और सहनशीलता के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।
जो लोग फालुन गोंग का अभ्यास करते हैं, वे अक्सर अपने जीवन में सुखद बदलाव अनुभव करते हैं। बहुत से लोग व्यापक स्वास्थ्य लाभ के साथ नयी ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और तनाव से राहत अनुभव करते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण, कई लोग मानते हैं कि फालुन दाफा में उन्हें वह आध्यात्मिक मार्ग मिला है जिसे वे खोज रहे थे।
फालुन गोंग को नि:शुल्क सिखाया जाता है और सभी के लिए उपलब्ध है।
#फालुनगोंग #फालुनदाफा
फालुन गोंग के पाँच अभ्यास:
https://www.ganjingworld.com/video/1irioktc3j92m5iHFhQh4j6yt10h1c
https://www.ganjingworld.com/video/1iriqi67mnu5ejoe08u26Uynk1561c
https://www.ganjingworld.com/video/1irirnmnbda6Gg0DtedzPPDqX1b71c
https://www.ganjingworld.com/video/1irirqs801cMT7ggxODRPf3Z41pk1c
https://www.ganjingworld.com/video/1irirv04gi677qEIttrbmL0SJ1961c
श्री ली की पुस्तकें एवं शिक्षाएँ निःशुल्क ऑनलाइन उपलब्ध हैं:
https://en.falundafa.org/falun-dafa-books.html
Comments are disabled for this video.
