इजराइल में भारतीयों को नौकरी पाने का फिर से मौका| इजराइल भर्ती कर रहा है 10,000 मजदूर|4 लाख सैलरी

इजराइल में भारतीयों को नौकरी पाने का फिर से मौका| इजराइल भर्ती कर रहा है 10,000 मजदूर|4 लाख सैलरी

u
up next jobs
Sep 23, 2024

10,000 पदों पर बंपर नौकरियां निकलीं! भारत सरकार इस देश में दिलाएगी युवाओं को जॉब


Israel Jobs: विदेश में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार और इजराइल की सरकार के बीच नौकरियों को लेकर जो समझौता हुआ था उसपर अब काम किया जा रहा है। सरकार इजराइल में युवाओं को नौकरी दिलाएगी।


Israel Jobs: इजराइल जाने वाले श्रमिकों के लिए भारत का दूसरा भर्ती अभियान 16 सितंबर को पुणे में शुरू होगा। ये नौकरियां 2023 के उस समझौते पर दिलाई जाएंगी जो भारत और इजराइल के बीच हुआ था। समझौते में इजराइल ने भारत से अपने देश में काम करने के लिए कामगारों की भर्ती की बात की थी। इसका ये दूसरा चरण है, जिसके तहत देशभर से 10 हजार से अधिक लोगों को चुना जाएगा।


विदेशों में नौकरी करने के ख्वाब हर कोई देखता है, जिसके चलते कई बार लोग धोखाधड़ी के शिकार भी होते हैं। लेकिन अब खुद सरकार देश के नौजवानों को विदेश में नौकरी दिला रही है। जिसके लिए आज से आवेदन लिए जाएंगे। दरअसल, इजराइल ने 10 हजार भर्तियों के लिए भारत से लोग मांगे थे। इसके लिए पुणे में 16 सितंबर से चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस दौरान भारतीयों को निर्माण क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।


इसके अलावा 5000 ऐसे लोगों को नौकरी दी जाएगी जो देखभाल का काम कर सकें। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रमाण पत्र होने चाहिए। जिन लोगों ने 990 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के साथ देखभाल करने का कोर्स कर रखा है, ऐसे लोगों को वरीयता दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए इजराइल की जनसंख्या, आव्रजन और सीमा प्राधिकरण (PIBA) की एक टीम स्किल टेस्ट के लिए अगले हफ्ते भारत का दौरा करने वाली है।